श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में भव्य वेदी प्रतिष्ठा एवं पंचकल्याणक महोत्सव कल से

धार्मिक मध्य प्रदेश

इन्दौर | कनाड़िया रोड स्थित शुभ लाभ होम्स कॉलोनी में नवनिर्मित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन जिनालय की भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन कल दिनांक 22 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है जिसमें श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कर कमलों एवं सूर्यमंत्र से संस्कारित जिन प्रतिमाएं नवनिर्मित जिनालय वेदी में विराजमान होंगी। आयोजन श्रुत संवेगी श्रमण मुनि श्री आदित्य सागर जी, श्रुत प्रिय श्रमण मुनि अप्रमित सागर जी,सहजानंदी श्रमण मुनि सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी संसघ के मंगलमय पावन सानिध्य में आयोजन संपन्न होगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू और मंदिर ट्रस्ट के न्यासी सुनील जैन ने बताया कि महामहोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य के रूप में शास्त्री संजय सरस जी चिचौली, बैतूल का कुशल निर्देशन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। इस पुण्य आयोजन को गणाचार्य श्री विरागसागर जी महामुनिराज एवं संत शिरोमणि पू. आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज का मंगलमयी आशीर्वाद प्राप्त है। यह चार दिवसीय महोत्सव कल 22 अप्रैल बुधवार को प्रतिष्ठेय जिनबिम्ब शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा। शोभायात्रा प्रातः 6.30 बजे दिगम्बर जैन मंदिर, वैभव नगर से प्रारंभ होकर नवनिर्मित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जिनालय, शुभ लाभ होम्स पहुंचेगी। उसके पश्चात प्रातः 8.00 बजे: ध्वजारोहण, मंडप एवं मंडल शुद्धि, जिन अभिषेक, शांतिधारा
दोपहर 1.30 बजे: मंडल प्रतिष्ठा, कलश स्थापना, याग मंडल विधान सायं 7.30 बजे: आरती, शास्त्र सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
23 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातः 5.45 बजे जिन आज्ञा, गुरु आज्ञा, जाप अनुष्ठान, घट यात्रा एवं श्रुत संवेगी मुनि आदित्य सागर जी संघ की भव्य अगवानी । प्रातः 9.00 बजे: मुनिश्री के प्रवचन एवं आहार चर्या । सायं 5.00 बजे: वेदी शुद्धि, वेदी संस्कार।
24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मुख्य प्रतिष्ठा दिवस पर प्रातः 8.00 बजे श्री जी का वेदी पर स्थापन, कलशारोहण
प्रातः 9.00 बजे: अतिथि सम्मान, उद्बोधन, मुनिश्री के प्रवचन । सायं 8.00 बजे से भक्तामर पाठ, महिला परिषद का संगीतमय कार्यक्रम। 25 अप्रैल 2026, शनिवार को
दोपहर 3.00 बजे से विश्व शांति महायज्ञ