इन्दौर ब्रिगेडियर विनय सिंह चौहान के नेतृत्व में एक रक्तदान शिविर का आयोजन महू के मिलिट्री हॉस्पिटल में किया गया जिसमें 102 रक्तवीरों ने रक्त दान किया। मिलिट्री हास्पिटल में आयोजित इस शिविर का संचार डॉ. नरेंद्र वर्मा और डॉ. सुशांत कुमार की टीम ने किया वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल विदुषी ने आंतरिक प्रबंधन संभाला। रक्तदान से शिविर में एकत्रित रक्त एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, रक्तकेंद्र को दिया गया। इस अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन प्रो. डॉ. अरविंद घनघोरिया तथा महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक प्रो. डॉ. अशोक यादव उपस्थित रहे।

