इन्दौर | उषा नगर एक्सटेंशन स्थित श्री धाम में श्री बगलामुखी मां पीतांबरा के प्रकटोत्सव का आयोजन कल 22 अप्रैल को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ वैदिक विधानानुसार शुरू होगा। 24 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय मां पीतांबरा के प्रकटोत्सव आयोजन के बारे में धाम के वरिष्ठ सदस्य ईश्वर भारद्वाज ने बताया कि बाबा श्री बनवारी जी के सान्निध्य में श्री परिवार द्वारा इस पावन अवसर पर विशेष तीन दिवसीय वैदिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी।

