बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं चिराग 

मनोरंजन

एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर चिराग एम त्रिवेदी धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वह अलग-अलग तरह के रोल और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए चिराग ने बताया कि उनका एक खास प्रोजेक्ट 2021 की हॉटस्टार सीरीज़ The Tattoo Murdersहै, जिसमें उन्होंने आसिफ नाम का नेगेटिव रोल निभाया था। इस शो में उनके साथ तनुज विरवानी भी थे। दिलचस्प बात यह है कि इस शो का नाम पहले कमाठीपुरा रखा गया था। इसके अलावा, उन्होंने Kaun Pravin Tambe में राहुल द्रविड़ का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।डायरेक्शन की बात करें तो चिराग की पहली फिल्म Heat City Antarpath Chapter 1 है, जो इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसके बाद OTT पर भी आएगी।चिराग ने प्रोडक्शन में भी कदम रखा है और शेमारू शॉर्टीज़ के लिए दो शॉर्ट फिल्में बनाई हैं। इनमें से एक Town in Dark है, जो इन दिनों काफी चर्चा में है, जबकि दूसरी फिल्म RUSA एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक साइ-फाई मिस्ट्री है, जो समुद्र मंथन की कहानी से प्रेरित है।