इन्दौर | आज सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टैंकर अनियंत्रित टैंकर चालक ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी जिसमें मां की मौत हो गई बेटे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद टैंकर चालक टैंकर वही छोड़ फरार हो गया। हादसा तिलकनगर थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कालोनी में हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम अर्चना उम्र चालीस साल है वह शंकुतला देवी अस्पताल में काम करती थी। अपने बेटे गणेश के साथ बाइक पर जा रही थीं। इसी दौरान नगर निगम में अटैच टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे अर्चना के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गणेश घायल हो गया। पुलिस को पूछताछ में घायल बेटे गणेश ने बताया कि सामने से अचानक आए टैंकर ने ब्रेक नहीं लगा अनियंत्रित होकर उनको टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

