:: माल्यार्पण के पश्चात अचानक पहुंचे प्रतिष्ठान, लाडली कन्याओं के साथ संवाद कर स्वयं चुकाया नाश्ते का बिल ::
इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राजवाड़ा स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात अपनी सहज एवं जनसामान्य से जुड़ी कार्यशैली का अनूठा परिचय दिया। वे राजवाड़ा क्षेत्र में स्थित अन्ना भैया के नाश्ते के प्रतिष्ठान पर अचानक पहुंचे, जिससे वहां उपस्थित नागरिक और व्यवसायी अचंभित रह गए।
प्रतिष्ठान पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वहां उपस्थित लाडली कन्याओं के साथ अत्यंत आत्मीय वातावरण में बैठकर अल्पाहार किया और चाय का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने आत्मीयता से कन्याओं से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय व्यवसायियों एवं नागरिकों से भी आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। विशेष बात यह रही कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नाश्ते के उपरांत उसकी राशि का भुगतान स्वयं अपनी जेब से किया। मुख्यमंत्री का यह सहज, सरल और पारिवारिक व्यवहार वहां उपस्थित जनसमुदाय के लिए गहरी आत्मीयता और आकर्षण का केंद्र बना रहा।


1 thought on “मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजवाड़ा में किया आत्मीय नाश्ता”
Comments are closed.