अभिनेत्री सई एम मांजरेकर, इन दिनों अपनी आने वाली पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म का निर्माण पावरहाउस राम चरण अपनी पहली प्रोडक्शन के तौर पर कर रहे हैं। फिल्म को एक साथ हिंदी और तेलुगु भाषा में बनाया जा रहा है, जो सई के लिए ‘मेजर’ के बाद दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसकी शूटिंग दोनों भाषाओं में साथ-साथ हुई है।सई ने एक विस्तृत नोट में कहा,“द इंडिया हाउस अब तक मेरे करियर के सबसे गहराई से जुड़े और संतोषजनक अनुभवों में से एक रही है। एक ही फिल्म को हिंदी और तेलुगु में साथ-साथ शूट करना रोमांचक होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी होता है, क्योंकि कई बार एक ही दिन में भावनाओं, भाषा और सांस्कृतिक बारीकियों के बीच बार-बार बदलाव करना पड़ता है।

