मोनालिसा का नया गाना “दिल जानियावीनस म्यूजिक से रिलीज हो गया है। मोनालीसा के नए म्यूजिक वीडियो ने फैंस को खास इम्प्रेस किया ह। इसमें मोना का लुक तो धांसू है ही उनके साथ नजर आ रहे एक्टर को भी तारीफें मिल रही है। यह गाना एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें मोनालिसा ने समर्थ मेहता के साथ अभिनय किया है। गाने को चंडीगढ़ की गायिका लाइसेंस राय ने गाया है, जबकि टर्बन बीट्स ने संगीत दिया है और गैमी ने गीत लिखा है। गाने का टीजर (Venus Music) से पहले ही रिलीज हो चुका था, जिसमें मोनालिसा की खूबसूरती और अभिनय की तारीफ हुई थी। फैंस ने टीचर को बहुत पसंद किया था और अब पूरा गाना देख सभी लोग उत्साहित हैं। मोनालिसा, जो महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली लड़की के रूप में वायरल हुई थीं, अब एक सफल एक्ट्रेस बन गई हैं।

