डिस्कवरी का आगामी शो ‘नेकेड एंड अफ्रेड : आदिमानव’ भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी न देखा गया सर्वाइवल अनुभव ला रहा है। वैश्विकस्तर पर सफल ‘नेकेड एंड अफ्रेड’ फ्रेंचाइजी के पहले भारतीय रूपांतरण के रूप में यह सीरीज रोमांच, सहनशक्ति और वास्तविक सर्वाइवल को एक साथ लाएगी। 15 जून को रात 11 बजे डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी प्लस पर प्रदर्शित होने वाला यह शो 6 भारतीय प्रतिभागियों को फिलिपींस के पलावन के खतरनाक जंगलों में ले जाएगा, जहां उन्हें अनजान जंगलों, अनिश्चित मौसम और विषम परिस्थितियों में सीमित संसाधनों के साथ बिना किसी आधुनिक सुविधाओं के रहना होगा।
इस चुनौती सके लिए साथ आए हैं – भारत के सबसे युवा महिला एवरेस्ट पर्वतारोहियों में शामिल और महाराष्ट्र से माउंट एवरेस्ट शिखर तक पहुंचने वाली पहली महिला – कृष्णा पाटिल, सिंहगड के किले पर शिकंजी बेचने से शुरुआत कर एवरेस्ट फ़तेह की प्रेरक यात्रा वाले – लहू उखाड़े, हिमालयी अभियानों के नेता और लद्दाख से जंगल विशेषज्ञ – तेनजिंग जिगड्रेल, तीन लाख से ज्यादा सिगरेट के अवशेषों को रीसायकल कर जीव-जंतुओं को बचाने वाले संरक्षणकर्ता – निरित दत्ता, मिनिमलिस्ट एथलीट – सुदीप्ता मंडल, और मानसिक और शारीरिक सहनशक्ति की सीमाओं को लगातार चुनौती देने वाले हाइब्रिड एथलीट और कोच – देबीप्रसाद कर।


1 thought on “‘नेकेड एंड अफ्रेड : आदिमानव’ ”
Comments are closed.