गिप्पी ने सुनाई जीवन की प्रेरक कहानी

मनोरंजन

‘शेखर टुनाइट’ दर्शकों को मशहूर हस्तियों की ज़िंदगी के उन पहलुओं से रूबरू कराता है, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाते हैं।  शेखर टुनाइट में शेखर सुमन के साथ खुलकर बातचीत करते हुए गिप्पी ने अपने संघर्षों और उस रिश्ते के बारे में बात की, जिसने हर मुश्किल दौर में उनका साथ निभाया।अपने करियर के शुरुआती दिनों में गिप्पी ने तीन एल्बम रिलीज़ किए, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। तीसरे एल्बम के बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की और कनाडा चले गए, गिप्पी ने कहा,”मैं कनाडा चला गया। वहाँ मैंने काम करना शुरू किया और कई तरह की नौकरियाँ कीं।” जब उनसे उन नौकरियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया, “मेरी पहली नौकरी सिक्योरिटी गार्ड की थी। बाद में मैं एक साथ तीन-तीन नौकरियाँ कर रहा था। सुबह मैं और मेरी पत्नी अखबार बाँटते थे, फिर वह अपने काम पर चली जाती थीं। वह सबवे (सैंडविचेस) में मैनेजर थीं। शाम को हमने एक मॉल में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ था। उस समय हम सिर्फ दो लोग थे मैं और मेरी पत्नी।”हमने अपनी कमाई को बचाया, उसे जोड़ा और उसी पैसे से मैंने अपना अगला एल्बम बनाया।”

1 thought on “गिप्पी ने सुनाई जीवन की प्रेरक कहानी

Comments are closed.