अपने ऑडियो रिलीज़ के बाद लोगों का दिल जीतने वाला और संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका गीत ‘साडी सुन’ अब अपने बहुप्रतीक्षित वीडियो के साथ आने के लिए तैयार है। प्ले डीएमएफ के बैनर तले अंशुल गर्ग द्वारा निर्मित इस गीत को लोगों ने खूब पसंद किया है और अब सभी इसकी कहानी को वीडियो के रूप में देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत एल्विश यादव का नया सरदार लुक है। एल्विश इस गीत में बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आएंगे, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। हाल ही में जारी किए गए टीज़र ने लोगों के बीच काफी उत्साह बढ़ा दिया है। हर्ष नुस्सी और दीप क्लैर द्वारा गाए, लिखे और संगीतबद्ध किए गए ‘साडी सुन’ को सबसे पहले ऑडियो के रूप में रिलीज़ किया गया था।


1 thought on “एल्विश यादव का नया सरदार लुक ”
Comments are closed.