कैप्टिव रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ के इनमेट्स की घोषणा 

मनोरंजन

नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ की स्ट्रीमिंग शुरू हो रही है। आज नेटफ्लिक्स ने एक एक्सक्लुसिव प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस रियलिटी शो के बारे में कई रहस्यों से पर्दा उठाया। शो को बनाने वाले मास्टरमाईंड और टास्क का सामना करने वाली हस्तियों का खुलासा किया गया, जो देश की सबसे अनपेक्षित जेल में दिखाई देंगी। इस ईवेंट में मीडिया को इस शो के ड्रामा, रणनीति और उथल-पुथल का फर्स्ट लुक मिला, जो आने वाले हफ्तों में दिखाई देने वाले हैं।‘लॉक अप: सच या सज़ा’ के 14 सेलिब्रिटी इनमेट्स में से तीन हैं – राम कपूर, पामला सेरेना और शिवांगी जोशी। ईवेंट में शो की क्रिएटिव जीनियस एकता कपूर, नेटफ्लिक्स इंडिया की वाईस प्रेसिडेंट – कंटेंट, मोनिका शेरगिल और जेलर के रूप में दिखाई देने वाले रितेश देशमुख और फराह खान मौजूद थे।