पूर्व आईएएस सुजाता राउत कार्तिकेयन बीजद में शामिल

ताज़ा खबर देश

-नवीन पटनायक ने कहा- महिलाओं के सशक्तिकरण में मिलेगा अनुभव का लाभ
भुवनेश्वर । पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता राउत कार्तिकेयन ने गुरुवार को बीजू जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासनिक अनुभव और महिलाओं के कल्याण के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगी।
नवीन पटनायक ने कहा कि कार्तिकेयन ने अपने प्रशासनिक जीवन में महिलाओं और सामाजिक विकास से जुड़े अनेक क्षेत्रों में कार्य किया है। उनके अनुभव का लाभ विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण कार्यक्रमों में मिलेगा। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारे में सुजाता के बीजद में शामिल होने को लेकर चर्चाएं आम हो गईं और लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ पार्टी में शामिल होने के बाद सुजाता राउत कार्तिकेयन ने कहा कि उन्हें 24 वर्षों तक नवीन पटनायक के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला और अब राजनीति के माध्यम से वह ओडिशा की सेवा जारी रखना चाहती हैं। उन्होंने राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प व्यक्त किया।