ये शादी बहुत ग्रैंड होने वाली है

मनोरंजन

शो ‘जगद्धात्री’ अपने दमदार ट्विस्ट्स और भावुक पलों से लगातार दर्शकों को बांधे हुए है। अब शो में शुरू होने जा रहा है शिवाय (फरमान हैदर) और जगद्धात्री (सोनाक्षी बत्रा) की ग्रैंड शादी का ट्रैक, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे।

हालांकि शिवाय और जगद्धात्री पहले अपने मिशन के तहत एक नकली शादी कर चुके थे, लेकिन हाल की घटनाओं के बाद परिवार वालों के मन में इस रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबको शक है कि क्या उनकी शादी सच में हुई भी थी या नहीं। अब इन सभी सवालों का हमेशा के लिए जवाब देने के लिए माया और आजी ने फैसला किया है कि दोनों की शादी पूरे परिवार की मौजूदगी, आशीर्वाद और सभी पारंपरिक रस्मों के साथ दोबारा कराई जाएगी।शादी की भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में शो में माया देशमुख का किरदार निभा रहीं सायंतनी घोष ने शादी की तैयारियों, जश्न के माहौल और आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को मिलने वाले मनोरंजन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।