‘ढिंढोरा: सीजन 2’ का ‘बंदे में दम है’  रिलीज

मनोरंजन

ओटीटी की सबसे पसंदीदा कॉमेडी सीरीज में से एक ‘ढिंढोरा’ पांच साल बाद अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। दर्शकों के इंतजार के बीच मेकर्स ने सीजन 2 का पहला गाना ‘बंदे में दम है’ रिलीज कर दिया है। स्नेहा शेट्टी कोहली के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण रोहित राज और भुवन बाम ने बीबी की वाइंस प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। इस बार भी टीटू मामा, बबलू जी और जानकी जी जैसे किरदार अपने उसी पुराने अंदाज में नजर आएंगे, लेकिन कहानी में नया ट्विस्ट और ज्यादा धमाल देखने को मिलेगा।‘बंदे में दम है’ गाने को अमन त्रिखा ने गाया है, जबकि संगीत जावेद-मोहसिन ने दिया है। बोल दानिश साबरी और डी एमसी ने लिखे हैं। गणेश आचार्य की कोरियोग्राफी ने गाने को और भी एनर्जेटिक बना दिया है।