शो ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ वैदेही की प्रेरणादायक कहानी है। वह एक साधारण-से गाँव की लड़की है, जो समाज और मुश्किल हालात के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने की ठान लेती है। इस शो में आरती बिराजदार- वैदेही, गौरव बाजपेयी- अभिजीत और अंकिता बहुगुणा- अनुप्रिया का किरदार निभा रहे हैं। यह कहानी महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है। वैदेही एक मेहनती और स्वाभिमानी लड़की है। उसके दिवंगत पिता का सपना था कि वह एक प्रशासनिक अधिकारी (अफसर) बने। अब वही सपना उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य बन जाता है। वैदेही का मानना है कि शिक्षा और ईमानदारी से जिंदगी बदली जा सकती है। इसी सफर में उसकी मुलाकात अभिजीत से होती है, जो एक प्रतिभाशाली लेकिन बहुत महत्वाकांक्षी फोटोग्राफर है और सफलता को सबसे ज्यादा महत्व देता है।

