हा.से.नारायणा मार्ग सुधार शीघ्र करें

मध्य प्रदेश

महिदपुर। जवाहर डोसी पीयूष 

जैसे ही स्कूलों का अवकाश समाप्त होता है और जब विद्यालय प्रारंभ होते हैं,होते ही बारिश का मौसम आ जाता है और कई तरह के संकटों से छात्र-छात्राओं को गुजरना पड़ता है। 

शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय नारायणा पहुंच मार्ग जनजीवन मिशन की पाइप लाइन को सुधार करने के पश्चात खुला छोड़ दिया।  इसमें कीचड़ हो गया।छात्रों को विद्यालय तक पैदल चलकर जाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है।इस रास्ते में पूरी चौड़ाई में  एक मीटर तक कीचड़ भरा हुआ है। साइकिल,मोटर साइकिल,अन्य वाहन तो कतई जा ही नहीं सकते।इस संबंध में विद्यालय के ओमप्रकाश पाठक प्राचार्य ने ग्राम पंचायत नारायणा के सरपंच भगवान सिंह गोयल को एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महिदपुर को भी आवेदन दिया है।

इस विद्यालय में 225 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं।संबंधित समस्या मूलक अधिकारियों से शीघ्र इस ओर ध्यान देकर कष्ट से मुक्ति दिलाने का निवेदन है।