राघव जुयाल अब हंसी का डोज़ लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा, अतरंगे किरदार और मनोरंजन का ऐसा तड़का देखने को मिलता है, जो शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म में राघव ‘अजय सिंह’ के किरदार में नज़र आएंगे, जो अपनी बेबाक हरकतों, ओवर-द-टॉप अंदाज़ और शानदार कॉमिक टाइमिंग से हर सीन में हंसी का धमाका करते दिखाई देते हैं।ट्रेलर की शुरुआत ही एक मज़ेदार संवाद से होती है—”एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना।” इसके बाद शुरू होता है हंगामे, गलतफहमियों और मनोरंजन से भरपूर घटनाओं का सिलसिला।

