‘यह खबर पूरे देश में फैल गई’: नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ के सरप्राईज गेस्ट विज़िट में गौरव खन्ना ने अपने डाईवोर्स के बारे में बताया
पूरे विश्व में स्ट्रीम हो रहे नेटफ्लिक्स के कैप्टिव रियलिटी शो, लॉक अप: सच या सज़ा में एक बहुत ही भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब गौरव खन्ना ने स्पेशल विज़िटर के रूप में सरप्राईज एंट्री करके सभी लोगों को चौंका दिया।उनकी अचानक हुई एंट्री ने आकांक्षा चमोला के साथ उनका बेहद इमोशनल रियूनियन कराया, जो उन्हें देखकर अपने आँसुओं को रोक न पाईं।गौरव ने कहा, ‘‘मैं यहाँ पर इसलिए आया क्योंकि मैंने तुम्हें अपसेट देखा ।मैं यहाँ तुम्हें सपोर्ट करने आया हूँ। इसलिए खुद को मजबूत रखो।” उनके डाईवोर्स की खबरों के बारे में गौरव ने कहा, ‘‘यह खबर पूरे देश में फैल गई है और हर कोई इसके बारे में बातें कर रहा है। हमने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया था, लेकिन अभी तक कोई भी कानूनी कार्यवाही शुरू नहीं हुई है।

