भोपाल । मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को टिकट देकर एक बार फिर सभी को चौका दिया है। अभी तक भाजपा की और से पूर्व मंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा का प्रबल दावेदार माना जा रहा था यहां तक कि उन्होंने नामांकन फार्म भी खरीद लिया था कई राजनीति पंडित आगामी 13 जुलाई को उनके द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की बात भी कर रहे थे । लेकिन शुक्रवार शाम को पाार्टी आलाकमान ने आशुतोष तिवारी के नाम का घोषणा कर सभी को चौका दिया है।
कौन है आशुतोष तिवारी
संघ की पृष्ट भूमि से संबंध रखने वाले आशुतोष तिवारी काफी सरल स्वाभाव के व्यक्ति है वह पूर्व में सागर संभाग के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके है। बाद में संभागीय संगठन मंत्री का पद समाप्त होने पर उन्हें मध्यप्रदेश गृह निर्माण और अघोसरंचना मंडल का अध्यक्ष(केबिनेट मंत्री दर्जा) बनाया गया था। वर्तमानमें आशुतोष तिवारी प्रदेश भाजपा संगठन में सभी मोर्चा के प्रभारी का दायित्व निभा रहे है। आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांगा था, लेकिन यह टिकट प्रदीप अग्रवाल को दिया गया।
नरोत्तम की मेहनत पर फिरा पानी
उपचुनाव की घोषणा होने के बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी मैदान संभाल लिया था। आमसभा के जरिए वे लोगों से जुड़ रहे हैं। अब तक वे दो सभा कर चुके थे। इनमें गलतियों पर माफी भी मांगी थी।

