बाराबंकी में एक करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश

लखनऊ 10 दिसम्बर(वार्ता) केन्द्रीय सीमा शुल्क विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र से एक करोड़ सात लाख रूपये मूल्य की अवैध रूप से ले जायी जा रही अफीम बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि पीलीभीत निवासी सतनाम सिंह और उसका भतीजा बिट्टू सिंह पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी से 71़ 5 किलोग्राम अफीम लेकर दिल्ली के आसपास क्षेत्र में बेचने के लिये एक वाहन से ले जा रहे थे।
उन्होने बताया कि लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बाराबंकी के टोल प्लाजा के पास केन्द्रीय सीमा शुल्क की टीम ने उन्हें पकड़ लिया और अफीम बरामद की। बरामद अफीम की अन्तर्राट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ सात लाख रूपये आंकी गयी है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है।
भंडारी
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *