इन्दौर | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रभारी दीपू यादव के नेतृत्व में आयोजित एक पौधारोपण समारोह में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 10 स्थित मरी माता चौराहा के समीप कुम्हार खाड़ी मुक्तिधाम परिसर में 500 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस पौधारोपण समारोह में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपू यादव ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को पौधों की जिम्मेदारी सौंपी।

