आईआईएम इंदौर के आईपीएम में सुपरग्रैड्स के 28 विद्यार्थियों का चयन

इंदौर

एआईआर-2, एआईआर-3, एआईआर-6 और एआईआर-12 सहित कई शीर्ष रैंक, लगातार तीसरे वर्ष सफलता का परचम ::
इंदौर । आईआईएम इंदौर के प्रतिष्ठित इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम)-2026 प्रवेश में सुपरग्रैड्स के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय जोड़ा है। पहली मेरिट सूची में सुपरग्रैड्स के 28 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं। विद्यार्थियों ने एआईआर-2, एआईआर-3, एआईआर-6 और एआईआर-12 सहित कई शीर्ष रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
आईआईएम इंदौर की ओर से जारी पहली मेरिट सूची में सुपरग्रैड्स के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में रैंक-1, रैंक-3 और रैंक-9 तथा एनसी-ओबीसी श्रेणी में रैंक-33 हासिल कर विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। सुपरग्रैड्स के प्रत्युषराज सिंह चौहान ने एआईआर-6 प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने एआईआर-12 और एआईआर-18 सहित कई महत्वपूर्ण रैंक हासिल की हैं।
संस्थान के अनुसार, यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लंबे समय तक चली अनुशासित तैयारी, नियमित अभ्यास और विशेषज्ञ मार्गदर्शन का परिणाम है। मॉक टेस्ट, प्रदर्शन विश्लेषण, व्यक्तिगत मेंटरिंग और साक्षात्कार की रणनीतिक तैयारी ने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया।
सुपरग्रैड्स ने लगातार तीसरे वर्ष आईआईएम इंदौर के आईपीएम कार्यक्रम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। पिछले तीन वर्षों में संस्थान के 501 से अधिक विद्यार्थियों का चयन देशभर के आईआईएम संस्थानों में हुआ है, जबकि 1614 से अधिक विद्यार्थियों ने देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में प्रवेश प्राप्त किया है।
टॉपरैंकर्स के सह-संस्थापक करण मेहता ने कहा कि प्रत्येक सफलता के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत, निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण होता है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को आईआईएम इंदौर में नए शैक्षणिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।