इन्दौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्दौर के लवकुश चौराहे पर मध्यप्रदेश के प्रथम डबल डेकर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव , विधायक रमेश मैंदोला, गोलू शुक्ला , भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के बहुप्रतीक्षित लवकुश लेवल-2 फ्लायओवर की एक लेन जो उज्जैन की ओर से अरविंद अस्पताल से प्रारंभ होकर इंदौर शहर के मरीमाता की ओर जाते हुए के यातायात का शुभारंभ किया। 175 करोड़ की लागत से निर्मित यह आधुनिक डबल-लेवल फ्लायओवर शहर की यातायात व्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण के बाद आज से एक लेन पर आवागमन प्रारंभ होने से नागरिकों को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तेज़ यात्रा का लाभ मिलेगा। यह परियोजना सिंहस्थ 2028 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इंदौर की अधोसंरचना को और अधिक सशक्त बनाएगी।

