(इंदौर) पटाखा व्यवसासियों की चांदी : दिवाली का घाटा चुनाव ने पूरा किया

इंदौर

इंदौर, 12 दिसंबर (ईएमएस)। शहर के थोक पटाखा व्यापारियों ने दिवाली का घाटा चुनाव में पूरा किया। व्यापारियों का व्यापार इस बार दीपावली पर ठीक नहीं रहा था और उन्हें जमकर घाटा सहना पड़ा था। दीपावली का घाटा पटाखा व्यापारियों का इस चुनाव ने पूरा कर दिया है। जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर पटाखों की खरीदी की। स्थिति यह रही कि स्थानीय व्यापारियों के पास जो स्टॉक था, वह खत्म हो गया तो व्यापारियों ने ताबड़तोड़ बाहर से पटाखे मंगवाये।
दीपावली के घाटे की पूति इस विधानसभा चुनाव में हो गई है। पटाखा व्यापारियों के अनुसार कांठोस और भाजपा दोनों ही दलों के प्रत्याशियों के समर्थकों ने बड़ी संख्या में पटाखे खरीदे।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *