विदेशी मुद्रा भंडार 12 करोड़ डॉलर घटा

FEATURED मध्य प्रदेश व्यापार

नयी दिल्ली 18 नवंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ नवंबर को समाप्त सप्ताह में 12.12 करोड़ डॉलर घटकर 393.01 अरब डॉलर पर आ गया।
इससे पहले दो नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह लगातार पांचवीं साप्ताहिक गिरावट से उबरता हुआ 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 393.13 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार,नौ नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 10.32 करोड़ डॉलर घटकर 368.03 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार 20.89 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।
आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.16 करोड़ डॉलर घटकर 2.62 अरब डॉलर रह गयी। इस दौरान विशेष आहरण अधिकार 64 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.46 अरब डॉलर हो गया।
अर्चना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *