सैयामी  और निर्देशक विक्रम IFFM 2026 में होंगे शामिल

मनोरंजन

अभिनेत्री सैयामी खेर और फिल्म निर्माता विक्रम फडनीस भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में ईश्वाक सिंह, ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।सैयामी खेर के लिए यह मौका बेहद खास है। IFFM 2023 में उनकी फिल्म ‘घूमर’ फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म थी, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था। अब एक बार फिर सैयामी अपनी नई फिल्म ‘पल भर के लिए’ के साथ इसी प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में लौट रही हैं। उनके लिए यह सफर एक खूबसूरत पड़ाव जैसा है। पूरी टीम के लिए भी यह गर्व का पल है क्योंकि उनकी फिल्म पहली बार दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।