:: अंडर-17 फाइनल में मृदुल ने रिदम और आराध्या ने हिया को दी शिकस्त ::
इंदौर । इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में आयोजित सत्र की तृतीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में मृदुल पुरोहित और आराध्या राजपूत ने अंडर-17 वर्ग के खिताब अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।
बालक अंडर-17 वर्ग के फाइनल में मृदुल पुरोहित ने रिदम गढ़िया को सीधे गेमों में 3-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल में मृदुल ने अर्थव सिंह को 3-1 से, जबकि रिदम ने मीत मिमरोट को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।
बालिका अंडर-17 वर्ग में आराध्या राजपूत ने हिया पटेल को 3-1 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। सेमीफाइनल में हिया ने अनिका माहेश्वरी को 3-0 से और आराध्या ने रीत इंगले को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
:: महिला एकल में भी रोमांचक मुकाबले ::
महिला एकल वर्ग के शुरुआती दौर में हिया पटेल ने ख्वाइश मनवानी को 3-0, आन्या त्रिवेदी ने भाव्यांशी सोनी को 3-0, आरवी जैन ने नेहल नाहर को 3-0, भाग्यश्री दवे ने अनिका माहेश्वरी को 3-0 और अक्षिता मित्तल ने सिद्धी भदौरिया को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
:: अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम ::
बालक अंडर-19 वर्ग में राघव राठौर ने अर्थव जैन को 3-0, मीत मिमरोट ने लक्ष्य भदौरिया को 4-1, रक्षत चावड़ा ने सम्यक लुनकड़ को 3-1, मृदुल पुरोहित ने अर्णव सिंह को 3-0, समीर सैयद ने आर्जव पाठक को 3-1 और अबु बकर ने प्रणय शाह को 3-0 से हराया।
बालिका अंडर-19 वर्ग में आरवी जैन ने आन्या त्रिवेदी को 3-0, अनिका माहेश्वरी ने रीत इंगले को 3-1, भाग्यश्री दवे ने सिद्धीक्षा जैन को 3-0, अक्षिता मित्तल ने अनाया सेठिया को 3-0 और नेहल नाहर ने ईशाना विश्वकर्मा वशिष्ठ को 3-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

