सत्या 2, सरकार 3, ये रिश्ता क्या कहलाता है, छोटी सरदारनी, अनटचेबल्स जैसे प्रोजेक्ट्स और कई टीवी शो और विज्ञापनों में काम कर चुके एक्टर अमल सहरावत का मानना है कि एक एक्टर की सबसे बड़ी कामयाबी शोहरत नहीं, बल्कि ऐसी परफॉर्मेंस देना है जिसे लोग उसकी ईमानदारी के लिए याद रखें। अमल कहते हैं कि उसका स्टारडम या तालियों से कोई लेना-देना नहीं था। “एक मैसेज जो मैं कभी नहीं भूलूंगा, वह एक युवा एक्टर का था जिसने मुझसे कहा, ‘जब भी मेरा मन हार मान लेने का करता है, तो मैं आपके सफर को देखता हूँ।’ अमल चाहते हैं कि दर्शक यह समझें कि एक एक्टर का काम स्क्रीन पर दिखने वाली चीज़ों से कहीं ज़्यादा होता है। “”मेरी ज़िंदगी में कुछ भी रातों-रात नहीं हुआ। मैं कभी भी एक ही तरह के काम में सहज या अनुमानित नहीं होना चाहता था। मैं चाहता हूँ कि हर रोल अलग लगे और हर परफॉर्मेंस एक एक्टर के तौर पर मेरी एक नई परत दिखाए।

