बर्खा सिंह ने सेट पर  मनाया  बर्थडे

मनोरंजन

ज़्यादातर लोगों के लिए जन्मदिन का मतलब होता है केक, जश्न और एक दिन की छुट्टी। लेकिन बर्खा सिंह के लिए बर्थडे का मतलब है सिर्फ लाइट्स, कैमरा और एक्शन।क्रिमिनल जस्टिस 4 और द सबरमती रिपोर्ट में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, बर्खा ने अपना खास दिन वहीं बिताने का फैसला किया जहां उन्हें सबसे ज़्यादा सुकून मिलता है, यानी शूटिंग सेट पर। इस बार वह अपना जन्मदिन अमेज़न प्राइम वीडियो के अपकमिंग रियलिटी शो वी गॉट यू गर्ल की शूटिंग करते हुए मना रही हैं।इस महीने रिलीज़ होने जा रहा यह बहुप्रतीक्षित शो बर्खा के लगातार आगे बढ़ते करियर में एक और बड़ी उपलब्धि साबित होने वाला है।