शो ‘जगद्धात्री’ में मिश्मी दास ने एसएसपी जाह्नवी गांगुली के रूप में एंट्री की है। उनके आते ही जगद्धात्री और शिवाय ) की ज़िंदगी में नए ट्विस्ट्स और नए घटनाक्रम शुरू हो गए हैं। शादी के ड्रामे के तुरंत बाद जाह्नवी की एंट्री ने कहानी में एक नया तनाव जोड़ दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जाह्नवी, जगद्धात्री और शिवाय के लिए कोई नई शख्स नहीं हैं। वह दोनों की बैचमेट रह चुकी हैं और अब उनकी सीनियर ऑफिसर बनकर टीम में शामिल हुई हैं। आते ही उन्होंने कमान अपने हाथ में ले ली और जगद्धात्री को किनारे कर दिया।यह साफ होता जा रहा है कि जाह्नवी के मन में शिवाय के लिए एक खास जगह है, जबकि जगद्धात्री के साथ उनके रिश्ते बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। शिवाय के साथ जाह्नवी की बढ़ती नज़दीकियां अब जगद्धात्री को भी जलन महसूस करा रही हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि शिवाय और जगद्धात्री के रिश्ते में अब तीसरे शख्स की मौजूदगी का असर दिखाई देगा।

