नकुल का किरदार निभा रहे हैं अंकुर 

मनोरंजन

अभिनेता अंकुर भारद्वाज शो मन्न सुंदर में नकुल महेश्वरी के किरदार से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। शो में समानांतर लीड की भूमिका निभा रहे अंकुर का कहना है कि नकुल उनके अब तक के निभाए किरदारों से काफी अलग है ।

अंकुर कहते हैं, “नकुल बहुत चुलबुला और ड्रामेटिक है और मैंने इससे पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया है। वह घर का लाडला है। मुझे यह किरदार बहुत पसंद आया, इसलिए मैंने इसे करने का फैसला किया।”शो में नकुल और उसके भाई निहाल के बीच का रिश्ता अंकुर के लिए सबसे खास पहलुओं में से एक है। वह कहते हैं, “निहाल और नकुल की भाई वाली केमिस्ट्री बहुत प्यारी है। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और निहाल हमेशा अपने भाई को बचाने की कोशिश करता है।