अभिनेता ऋचा चड्ढा और अली फज़ल जल्द ही दुनिया भर में लोकप्रिय ट्रैवल-कॉमेडी सीरीज़ ‘कोनन ओ’ब्रायन मस्ट गो’ के तीसरे सीज़न के इंडिया एपिसोड में खास अंदाज़ में नज़र आएंगे। इस शो को एमी अवॉर्ड विजेता टीवी होस्ट कोनन ओ’ब्रायन होस्ट करते हैं। हाल ही में इस सीज़न का ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया है।भारत की अपनी यात्रा के दौरान कोनन ओ’ब्रायन, ऋचा और अली के साथ एक मज़ेदार और बेबाक बातचीत करते नज़र आएंगे। इस बातचीत में कोनन का खास हास्य, ऋचा और अली की शानदार केमिस्ट्री, हल्की-फुल्की नोकझोंक, भारतीय संस्कृति पर दिलचस्प बातें और ढेर सारी मस्ती देखने को मिलेगी। यह एपिसोड दर्शकों को कोनन के अनोखे और मज़ेदार अंदाज़ में भारत की एक अलग झलक दिखाएगा।

