टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दामिनी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री रावी गुप्ता, दिग्गज अभिनेता राजेंद्र गुप्ता की बेटी हैं। हालांकि उनके पिता इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं, लेकिन रावी का बचपन एक आम परिवार की तरह ही बीता। पिता के साथ बचपन की सबसे प्यारी याद के बारे में रावी कहती हैं, “मेरे लिए सिर्फ एक याद चुनना मुश्किल है, क्योंकि उनके साथ हजारों खूबसूरत यादें हैं। पिता से मिली उस एक सीख के बारे में, जो हमेशा उनके साथ रही है, रावी कहती हैं, “उनसे मैंने सबसे बड़ी सीख उनके काम के प्रति जुनून से ली है। “जैसे-जैसे मैं बड़ी हुई हूं, मुझे उस विरासत की ज्यादा समझ हुई है जिससे मैं आती हूं और मैं इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेती हूं। “शुरुआत में मैंने खुद को राजेंद्र गुप्ता की बेटी के तौर पर इसलिए पेश नहीं किया, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि लोग उनके नाम और प्रतिष्ठा के आधार पर मुझे जज करें या मेरी तुलना उनसे करें। मैं चाहती थी कि मुझे मेरी अपनी काबिलियत के आधार पर मौके मिलें। आज मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि लोग जानते हैं कि मैं उनकी बेटी हूं। यह अब पहचान और सम्मान की बात है, लेकिन फिर भी मेरा मानना है कि मेरा काम मेरी पहचान बनाए।”

