राजन शाही को ‘में बेस्ट प्रोड्यूसर अवार्ड्

ताज़ा खबर मनोरंजन

‘डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन’ बैनर के फाउंडर और मशहूर प्रोड्यूसर राजन शाही ने रोज़मर्रा की कहानियों को इमोशनल वैल्यूज़ और पारिवारिक प्यार के साथ मिलाकर छोटे पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके चल रहे शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘अनुपमा’ दर्शकों के पसंदीदा रहे हैं। हाल ही में उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो के लिए ‘इंटरनेशनल आइकॉनिक बेस्ट प्रोड्यूसर ऑफ़ इंडियन टेलीविज़न’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। और एकता कपूर ने खुद उन्हें यह सम्मान दिया, जिससे यह भारतीय टेलीविज़न के लिए एक यादगार पल बन गया।