पेड्डी में शामिल हुईं श्रुति हासन!

मनोरंजन

पेड्डी, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में हैं, 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल है और दुनियाभर में इसे लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसका म्यूजिक पहले ही माहौल बना चुका है, चार्टबस्टर हिट्स दे चुका है और एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।अब इस फिल्म को लेकर और बड़ा अपडेट सामने आया है। पैन-इंडिया सिनेमा की बज़ गर्ल श्रुति हासन फिल्म में एक हाई-एनर्जी स्पेशल डांस नंबर में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग इस वक्त चल रही है।