सिनेमा मेरे लिए एक गहरा इमोशन है 

मनोरंजन

 मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।यह सम्मान रानी मुखर्जी के लिए बेहद व्यक्तिगत महत्व रखता है। दिग्गज फिल्मकार और अभिनेता राज कपूर के नाम पर दिए जाने वाले इस सम्मान को प्राप्त करने पर रानी ने कहा, “मेरे लिए महाराष्ट्र सिर्फ एक राज्य नहीं है। महाराष्ट्र मेरी जन्मभूमि है। मेरी कर्मभूमि है। और मेरे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है।”मेरे लिए सिनेमा एक गहरा इमोशन है। और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है।”, “मुझे लगता है कि यही बात इस पल को मेरे लिए वास्तव में खास बनाती है, क्योंकि यह सम्मान मुझे मेरे अपने लोगों और उस जगह से मिल रहा है, जिससे मैं जुड़ी हुई हूं।