राहुल, सोनिया, प्रणव और मनमोहन ने इंदिरा को किया याद

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

नयी दिल्ली ,19 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल (सीसीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती के मौके पर उनकी समाधि शक्ति स्थल जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके बलिदान को याद किया।
इसके साथ ही पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, श्री पीसी चाको, श्री अजय माकन सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शक्ति स्थल पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उल्लेखनीय है कि आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 101 वीं जयंती है। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *