टीवी एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री की खोली पोल, फेक कास्टिंग डायरेक्टर से बचने की दी सलाह
नई दिल्ली । टीवी एक्ट्रेस युक्ति कपूर ने अब इंडस्ट्री की पोल खोली है। एक बातचीत में उन्होंने कहा कि वह बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के यहां तक पहुंची हैं। वह कास्टिंग काउच का भी सामना कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एक बार एक प्रोड्यूसर ने उन्हें बैठक के लिए बुलाया। वह बहुत खुश थी, लेकिन जब उनसे मिली तो अजीब डिमांड सुनी। प्रोड्यूसर ने उनसे कहा कि पार्टी करनी पड़ेगी। तुम्हें मेरी सीक्रेट गर्लफ्रेंड बनना पड़ेगा उनकी ये बात सुनकर वह हैरान थी। उन्हें डर लगने लगा। तब उनकी उम्र बहुत कम थी। वह इतना डर गई कि उन्हें लगा यहां से भागना है। कहीं उन्होंने दरवाजे पर कुंडी तो नहीं लगा दी। मेरे साथ कुछ गलत तो नहीं कर देंगे।
युक्ति कपूर ने बताया कि वह प्रोड्यूसर पहले खुद को देखता, इतनी बड़ी उम्र का था। मैं उसके सामने बच्ची थी। मैं तब 22-23 साल की थी। शर्म करो। कैसी घटिया हरकत थी। युक्ति ने आगे बताया कि एक विज्ञापन की कास्टिंग हो रही थी। वहां पर एक शख्स था, मेरा ऑडिशन हुआ फिर मुझे उसने एक कॉन्ट्रैक्ट दिया। उसने कहा कि शाहरुख, सलमान खान और सैफ अली खान सब हैं। मैंने उसकी बात पर यकीन कर लिया। अगले दिन उसने फोन कर बोला डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर्स के साथ सोना पड़ेगा।
युक्ति बोली मैं शॉक्ड थी। एक्टर का कंफर्म बता देंगे, लेकिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ तो सोना ही पड़ेगा। मुझे बाद में पता चला कि वह कोई कास्टिंग डायरेक्टर नहीं था। शुक्र है ईश्वर ने मुझे बचा लिया। नीचे गई तो एक लड़की ने कहा कि ये आदमी फ्रॉड है। सो भी जाओगी तो काम नहीं मिलेगा। युक्ति ने यंग लड़कियों को ध्यान रखने को कहा ताकि वह इस दलदल में ना फंसे। फेक कास्टिंग डायरेक्टर से बचने को कहा, क्योंकि कास्टिंग के नाम पर बहुत फ्रॉड चल रहा है।

