राइज़ एंड फॉल सीज़न 2 

मनोरंजन

मुंबई, मनोरंजन और ड्रामा का रोमांच अपने चरम पर पहुँचने वाला है, जहाँ सत्ता की खींचतान, दमदार हस्तियाँ, बदलते रिश्ते और हर मोड़ पर आने वाले रोमांचक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे! भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग सर्विस प्राइम वीडियो ने आज धमाकेदार मसाला रियलिटी शो राइज़ एंड फ़ॉल सीज़न 2 का प्रोमो जारी किया। इस प्रोमो में 15 प्रतियोगियों की शानदार टीम में से पहले चार प्रतियोगियों स्वरा भास्कर, शहज़ाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल से परिचित कराया गया है! इस शो की मेज़बानी वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं। अपनी खास हाज़िरजवाबी, बेबाक अंदाज़ और सीधी बात करने के तरीके से शो में जान डालेंगे। यहाँ किस्मत स्कोरकार्ड से भी तेज़ी से बदल सकती है और आज का शासक कल का कामगार बन सकता है। 26 सितंबर से शुरू होने वाला यह नया सीज़न 42 दिनों तक लगातार रहेगा।