हिंदी ज़ी5 ने लोकप्रिय ‘बकैती’ सीज़न 2 का ट्रेलर जारी किया है। यह सीरीज़ 25 सितंबर 2026 को विशेष रूप से प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगी। मध्यमवर्गीय परिवार और उसकी रोजमर्रा की परेशानियों को अपनेपन और नए अंदाज में दिखाने वाली इस सीरीज़ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब दर्शकों का पसंदीदा कटारिया परिवार लौट आया है—इस बार और भी ज़्यादा हंसी, टकराव, अपनापन और दिल को छू लेने वाले पलों के साथ। पुराने गाजियाबाद की जानी-पहचानी गलियों की पृष्ठभूमि में, सीज़न 2 में कटारिया परिवार एक बार फिर साथ नजर आएगा। इस बार वे नई चुनौतियों, बदलते पारिवारिक रिश्तों और परिवार के साथ जुड़े उन खूबसूरत, लेकिन उलझे हुए पलों का सामना करेंगे, जो हर घर की कहानी का हिस्सा होते हैं।डाइस मीडिया द्वारा निर्मित और समर चित्रा द्वारा निर्देशित बकैती सीजन 2 में राजेश तैलंग, शीबा चन्ना, तान्या शर्मा और आदित्य शुक्ला एक बार फिर कटारिया परिवार के मुख्य सदस्यों के रूप में नजर आएंगे।

