इन्दौर | एक दर्दनाक हादसे में खेत पर पानी की मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मृतक किसान का नाम कमल पिता गेदालाल खोबारे उम्र पचास साल है और हादसा इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास स्थित नेहरूग्राम में उस वक्त हुआ जब कमल ने मोटर चालू करने के लिए जैसे ही स्टार्टर का स्विच दबाया तो उन्हें करंट लगा और वे गिर पड़े। अन्य किसानों ने देखा तो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक कमल पेशे से किसान थे। उनका खेत घर से कुछ ही दूरी पर है। शनिवार को वे खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए थे। इस दौरान स्टार्टर का स्विच दबाते ही करंट लगने से वे गिर गए परिजन उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से एमवाय रैपर किया गया। एम वाय में डॉक्टरों ने उन्हें प्रारंभिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा हादसे की जांच शुरू कर दी है।

