यूथ आइकॉन और सिंगर-कंपोजर केतकी माटेगांवकर ने डिजिटल दुनिया में धमाल मचाते हुए एक नया बेंचमार्क सेट किया है। पिछले 3 महीनों में उनके कंटेंट ने YouTube* और Instagram** जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज क्रॉस कर लिए हैं। यह माइलस्टोन उनकी तगड़ी डिजिटल प्रेजेंस और फैंस के साथ उनके स्ट्रॉन्ग कनेक्ट को दिखाता है।एक वर्सेटाइल म्यूजिशियन के रूप में केतकी हर जॉनर में अपना जलवा बिखेर रही हैं। भक्ति संगीत से लेकर बॉलीवुड और इंटरनेशनल कोलैबोरेषन्स तक, उनका म्यूजिक हर वाइब से मैच करता है।

