इंडियन आइडल विशेष एपिसोड, उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति के सुपरहिट युगल गीत के साथ संगीतमय पुरानी यादों को ताजा करने वाला है।युवा प्रतिभा से प्रभावित होकर उदित नारायण ने कहा, “इंडियन आइडल संगीत के घर लौटने जैसा लगता है। हर सीज़न में मैं उस जुनून और शुद्धता से चकित होता हूँ जो ये युवा गायक मंच पर लाते हैंकविता कृष्णमूर्ति ने इस भावना को दोहराते हुए कहा, “इंडियन आइडल हर प्रदर्शन में संगीत की आत्मा को सामने लाता है। शाम के सबसे खास पलों में से एक तब आया जब प्रतियोगी श्रीनिधि ने क्लासिक गीत ‘तू ही रे’ के लिए अपना प्रशंसा व्यक्त की, और कविता जी एक अविस्मरणीय युगल गीत के लिए मंच पर उनके साथ शामिल हुईं। उनके भावपूर्ण गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिस पर होस्ट आदित्य नारायण ने टिप्पणी की “कविता जी के साथ ‘तू ही रे’ गाकर आप बहुत भाग्यशाली हैं।”

