जनता को दिखाई दे रहें हैं विकास के कार्य: शिवराज

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश साहित्य

मुरैना, 19 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के 54 वर्षो के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि पिछले पंद्रह वर्षो में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता को दिखाई दे रहे हैं, इसलिए प्रदेश की जनता से फिर भाजपा को जनादेश मिलेगा।
श्री चौहान कल रात मुरैना में भाजपा प्रत्याशी रुस्तम सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बीमारू राज्य को विकासशील से विकसित राज्य बनाया है। श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहीं एक सभा मे जनता को बिजली चोर कहा था और हमने अपनी सरकार के 15 सालों में हर घर तक बिजली पहुंचाई है।
उन्होंने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में वृद्धि कर नहर का पानी भिंड जिले तक पहुंचाया है और यह काम कांग्रेस सरकार 54 सालों में नहीं कर पाई थी। उन्होंने कैलारस में जौरा से प्रत्यासी सूबेदार सिंह, सबकगढ़ में सरला रावत और सुमाबली विधानसभा क्षेत्र के छेरा में अजब सिंह के समर्थन में भी सभाएं लीं।
सं बघेल
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *