राहुल गांधी का पुतला फूंका, शवयात्रा निकाल पीटा चप्पलों से

इंदौर

इन्दौर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली की छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगाए गए कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर शहर भाजपा महिला मोर्चा ने शहर के ह्रदय स्थल राजबाड़ा पर विरोध प्रदर्शन कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। राजबाड़ा पर बीजेपी महिला मोर्चा सदस्याओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंकने के पूर्व जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को जूते-चप्पलों से पीटा। इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को बर्खास्त करने और राहुल गांधी शर्म करो के नारे लगाए। इसके बाद राहुल गांधी के पुतले को जूत-चप्पलों से पीटा। वहीं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जमकर निशाना साधते उनके फोटो पर पेन से क्रॉस बनाया। राहुल गांधी का पुतला फूंकने से पहले बीजेपी महिला मोर्चा सदस्याओं ने प्रदर्शन करते राहुल गांधी के पुतले की शव यात्रा भी निकाली और राम नाम सत्य है कहते हुए राजबाड़ा पर पुतले को घुमाया। जिसके बाद पुतले को फूंक दिया। इस दौरान भी महिलाओं ने पुतले पर जमकर जूते-चप्पल बरसाए। बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार नारियों का अपमान करते नजर आते हैं। उनके सांसद प्रो. बिमोल जो जेएनयू में प्रोफेसर होकर 11 बच्चियों के साथ दुष्कृत्य करते है। दोषी पाए जाने के बाद जेएनयू से बर्खास्त किए जाते है तो भी राहुल गांधी उन्हें अपना सांसद बनाए हुए हैं। इसका हम पुरजोर विरोध करते है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्र, महिलाओं के विरोध में बात करते है, जब उनके ऊपर कोई बात आती है तो वह मुंह में दही जमा लेते है। वे राष्ट्र के विरोध में बात करते नजर आते है। उन्होंने प्रियंका गांधी से भी सवाल किया कि आज उन्हें क्यों नहीं लग रहा है कि उन्हें मातृशक्ति के लिए खड़ा होना चाहिए।