अभिनेता किसले दत्त ने फिल्मों, टेलीविजन और ओटीटी की दुनिया में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। किसले का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर वह हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं और नहीं चाहते कि उनकी पहचान किसी एक तरह के किरदार तक सीमित होकर रह जाए।किसले ने कहा, कॉमेडी की बात करें तो किसले इसे अपनी खासियत मानते हैं। उनका कहना है कि इस जॉनर में उन्हें काम करने में काफी मजा आता है। उन्होंने कहा, “मुझे कॉमेडी करना बहुत पसंद है। कॉमेडी मेरे अंदर स्वाभाविक रूप से आती है। मेरे करीबी लोग भी मेरी हाजिरजवाबी को पसंद करते हैं, लेकिन मैं दूसरे तरह के किरदार भी निभाना चाहता हूं। मैं किसी एक तरह के रोल में बंधकर नहीं रहना चाहता।”

