अभिनेता अमल सहरावत के मॉडलिंग से अभिनय की दुनिया तक पहुंचने के उनके सफर में लोकप्रिय गाना सैय्यां एक खास जगह रखता है। अमल का मानना है कि इस गाने ने उन्हें अभिनय को गंभीरता से तलाशने का आत्मविश्वास दिया।
सैय्यां से जुड़ी यादें साझा करते हुए अमल ने कहा, “यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मुझे आज भी याद है कि इसकी शुरुआत कितनी अचानक हुई थी। मैं दिल्ली में था, जब मैंने इस प्रोजेक्ट के लिए सेल्फ टेस्ट दिया था। उस समय मुझे नहीं पता था कि आगे क्या होगा। फिर अचानक मुझे शूट के बारे में बताया गया और मैं जयपुर के लिए रवाना हो गया। मैं उत्साहित था, लेकिन थोड़ी घबराहट भी थी, क्योंकि मुझे लग रहा था कि शायद यह मौका मेरे लिए एक नया रास्ता खोल सकता है।”

