मज़ेदार पहेलियाँ, दिल छू लेने वाली कहानियाँ और 39 साल पुराना अनिल कपूर का वही यादगार ‘मिस्टर इंडिया’ लुक! इस वीकेंड स्टार प्लस का ‘इंडिया के टॉप 1%’ उन असल ज़िंदगी के ‘मिस्टर इंडिया’ को सलाम करेगा, जो बिना किसी बदले की उम्मीद के देश और समाज की सेवा करते हैं। ‘मिस्टर इंडिया’ की थीम पर आधारित इस खास एपिसोड में शो की दिलचस्प पहेलियों और खेल के साथ ऐसे लोगों की कहानियाँ भी सामने आएँगी, जो दूसरों की मदद को अपना फ़र्ज़ मानते हैं। अपने पुराने लुक को फिर अपनाने की खुशी साझा करते हुए अनिल कपूर कहते हैं, “शर्ट आज भी मुझे फिट आती है, पतलून भी फिट आती है और जैकेट भी। 39 साल बाद भी सब कुछ फिट है! टीम ने कहा कि काश हमें ‘मिस्टर इंडिया’ वाला कॉस्ट्यूम मिल जाता। मैंने कहा, ‘वह तो मैंने संभालकर रखा है!’”अनिल बताते हैं, “यह जैकेट मैंने चोर बाज़ार से खरीदी थी। इत्तेफ़ाक से इन दिनों मेरे बाल भी लंबे हैं, जैसे ‘मिस्टर इंडिया’ में थे।

