अलग भावना के साथ वापस लौटे हैं  तलविंदर 

मनोरंजन

आस्से-पास्से के साथ दुनिया के सामने आने के बाद तलविंदर अपने दूसरे ट्रैक मंगदा वापिस क्यों में एक बिल्कुल अलग भावना के साथ वापस लौटे हैं जो उनकी ईपी पेंटेड फीलिंग्स का हिस्सा है। किडजेवेस्ट के सहयोग से बना यह गाना उस पल को बयां करता है जब कोई आपको छोड़कर जाने के बाद अचानक आपकी ज़िंदगी में वापस आना चाहता है। चाहे उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया हो, वे सच में आपको याद कर रहे हों या बस आपको भूल न पा रहे हों; यह गाना उन दो लोगों की कश्मकश को दर्शाता है जो यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या अब उनके बीच कुछ बाकी रह गया है।तलविंदर के लिए, यह गाना उन महिलाओं को भी समर्पित है, जिन्हें अक्सर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। वह बताते हैं, “मुझे लगता है कि हम सभी ने ऐसे इंसान को देखा है, जो अपनी गलती का एहसास होने के बाद वापस आता है। कभी-कभी वे सच में आपको याद करते हैं, तो कभी-कभी यह बस उस चीज़ को पाने की ज़िद होती है जो अब उनकी नहीं हो सकती।